जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 31 जुलाई तक

मुंगेली, 10 जुलाई 2026/sns/-  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु सीबीएसईआईटीएमएस डॉट आरसीआईएल डॉट जीओव्ही डॉट इन/एनव्हीएस के माध्यम से आनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा की तिथि 28 नवंबर 2026 दिन शनिवार निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को जिले का निवासी होना चाहिए तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में जिले के शासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होना चाहिए। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का फोटो, हस्ताक्षर, अभिभावक का हस्ताक्षर, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ उक्त वेबसाइट से आवेदन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो तथा  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs   का अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author