एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

अम्बिकापुर, 13 जुलाई 2026/sns/-  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षण सत्र 2026-27 में जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। काउंसलिंग में सम्मिलित विद्यार्थियों में से चयनित अभ्यर्थियों की विद्यालयवार सूची वेब पोर्टल  https://eklavya.cg.nic.in पर जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वेब पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in  का अवलोकन कर आबंटित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर 13 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 समय प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक प्रवेश प्राप्त कर सकते है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में चयनित विद्यार्थी कक्षा 6वीं प्रवेश के लिये आवश्यक दस्तावेत स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.), कक्षा 5वीं की मूल अंकसूची (मार्कसीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी होने पर उक्त श्रेणी के संबंध में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र इत्यादि के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिये नहीं हुआ है, उनके लिये द्वितीय चरण के काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं काउंसलिंग से संबंधित समस्त प्रकार की सूचना अधिकृत वेबसाईट पर प्रदर्शित की जाएगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in  का अवलोकन करने कहा गया है।

About The Author