पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खलिबा में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर, 13 जुलाई 2026/sns/-  पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खलिबा के प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गई है कि पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खलिबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 11वीं में मानविकी संकाय में केवल बालकों के लिये सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों में इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रत्यक्ष प्रवेश प्रदाय किये जाने हेतु 18 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय में  संपर्क कर सकते हैं।

About The Author