डी.ए.व्ही. स्कूल में द्वितीय चरण का आवेदन 22 जुलाई तक आमंत्रित

बलौदाबाजार, 15 जुलाई 2026/sns/- जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी (बलौदाबाजार), छरछेद (कसडोल), टिकुलिया (भाटापारा) के लिए आरक्षित प्री प्राथमिक, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक कक्षा में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण का आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 22 जुलाई 2026 तक संबंधित डी.ए.व्ही. स्कूलों में जमा कर सकते है।

इन स्कूलों में आरक्षित कुल 8 प्रतिशत निःशुल्क शासकीय कोटा के लिए आरक्षित सीट में से रिक्त सीटों के लिए अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के बीपीएल श्रेणी के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।

About The Author