जिले में अब तक 351 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बलौदाबाजार, 17 जुलाई 2026/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक 351 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 575 मिमी, बलौदाबाजार में 407.5 मिमी, भाटापारा में 362.1 मिमी, कसडोल 338.4 मिमी, सोनाखान 312.5 मिमी., सुहेला 296.5 मिमी, लवन 293.9 मिमी, पलारी में 290.7 मिमी एवं सिमगा में 282.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इस तरह कुल 3159 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 351 मिमी है।