प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 05 अगस्त तक   

जांजगीर-चांपा, 23 जुलाई 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन 5 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत काउंसलिंग के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर प्रदर्शित कर दी गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक काउंसलिंग सूची में दर्शाए गए संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालयों में आयोजित होगी। पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को कक्षा 8वीं की प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत अथवा अधिक अंक) की अंकसूची, प्रधानपाठक.प्राचार्य द्वारा जारी अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित नोटरी सत्यापित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को दिव्यांगता, अनाथ, विधवा अथवा परित्यक्ता माता के बच्चे होने एवं शहीद पुलिस, अर्द्धसैनिक अथवा सशस्त्र बल के जवानों के बच्चों से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रवेश के लिए पात्र पाए जाने वाले विद्यार्थियों को काउंसलिंग के उपरांत तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author