शासकीय पॉलिटेक्निक पथरिया में प्रवेश 08 अगस्त तक 12 अगस्त को जारी होगी मेरिट सूची

मुंगेली, 04 अगस्त 2026/sns/- शासकीय पॉलिटेक्निक, पथरिया में संचालित मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का चतुर्थ चरण प्रारंभ हो गया है। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए 10वीं (पी.पी.टी.) अथवा 12वीं (गणित) उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र हैं। इच्छुक विद्यार्थी 08 अगस्त 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 12 अगस्त 2026 को शाम 05 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक, पथरिया में प्रवेश ले सकेंगे।

About The Author