7 स्कूलों में आरओ वाटर कूलर प्लांट स्थापना हेतु 31.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग, 11 अगस्त 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न शासकीय विद्यालयों में 7 विकास कार्यों के लिए कुल 31.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पाटन विकासखंड अंतर्गत कुल 7 विद्यालयों में 250 एलपीएच (लीटर प्रति घंटा) क्षमता के वाटर प्यूरीफिकेशन इनबिल्ट आरओ वाटर कूलर प्लांट स्थापना कार्य की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय चरोदा (भिलाई 03), स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय भिलाई 03, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवबलोदा (भिलाई 03), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई 03, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उरला (भिलाई 03), शासकीय उच्च प्राथमिक शाला (बालक) देवबलोदा (भिलाई 03) तथा शासकीय प्राथमिक शाला जीकेबिन चरोदा (भिलाई 03) में प्रत्येक स्थान पर आरओ वाटर कूलर प्लांट स्थापना हेतु 4.5-4.5 लाख रुपए (कुल 31.50 लाख रूपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

About The Author