स्वीप के नोडल अधिकारियो को दिया गया प्रशिक्षण
बलौदाबाजार, 17 अगस्त 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों के लिये सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाक़क्ष मे प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मे मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी ने समस्त नोडल अधिकारियो को आगामी निर्वाचनों मे अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित करने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण मे दाऊ कल्याण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, बलौदाबाजार, शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा, गोविंद सारंग शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय भाटापारा, शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय सिमगा, शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी, शासकीय महाविद्यालय लवन, शासकीय दौलत राम षर्मा महाविद्यालय कसडोल, शासकीय नवीन महाविद्यालय, वटगन, शासकीय नवीन महाविद्यालय मोपका, शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान के नोडल अधिकारी शामिल हुए।