चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम द्वारा स्कूलों में अभियान चलाकर विद्यार्थियों को किया जा रहा है जागरूक
कवर्धा, 21 अगस्त 2026/sns/- कबीरधाम जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने पूरे कबीरधाम जिले के चारों विकासखंड में स्कूलों जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद कुमार तिवारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी चंचल यादव के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर के विद्यार्थियों के साथ मिलकर चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री महेश कुमार निर्मलकर ने बताया कि बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 राष्ट्रीय इमरजेंसी 24 घंटे चलने वाली निशुल्क फोन आउटरीच सेवा है। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत है कोई भी अनाथ, बेसहारा, घुमंतू, गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह से संबंधित बच्चों की सुरक्षा के लिए एवं मदद के लिए निशुल्क नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने सेफ टच एवं अनसेफ टच के बारे में जानकारी दी कि कोई भी व्यक्ति अनसेफ टच कर रहे हैं तो अपने विश्वनीय व्यक्ति को जाकर जरूर बताए। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका एवं स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित थे।