जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने किया कार्यभार ग्रहण

कवर्धा, 21 अगस्त 2026/sns/- कबीरधाम जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। श्रीमती तुलिका प्रजापति 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और वे कबीरधाम जिले की 21वीं कलेक्टर हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति इससे पूर्व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी जिले की कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक, पशुपालन विभाग की उप सचिव के पद पर दायित्वों का निर्वहन किया है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति बेमेतरा, बलरामपुर और कोरिया जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, श्री सागर सिंह राज, श्री रामप्रसाद आचला, एसडीएम पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, कवर्धा श्री चेतन साहू, लोहारा श्रीमती शिल्पा देवांगन, बोड़ला श्री आशुतोष शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल, अधीक्षक श्री राजेंद्र धुर्वे सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

About The Author