मानपुर में 25 अगस्त को आयोजित होगा जिला मेडिकल बोर्ड

मोहला, 24 अगस्त 2026/sns/- जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आयोजित होने वाला जिला मेडिकल बोर्ड इस माह सार्वजनिक अवकाश के कारण निर्धारित तिथि से एक दिन पहले 25 अगस्त 2026, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर में किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगता एवं जिला मेडिकल बोर्ड से संबंधित हितग्राहियों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
जांच एवं प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इनमें डॉ. बी.के. बनर्जी (मनोरोग विशेषज्ञ), डॉ. खुमान सिंह मंडावी (मेडिसीन विशेषज्ञ), डॉ. अनिल महाकालकर (अस्थिरोग विशेषज्ञ), डॉ. बी.एल. तुलावी (नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ) तथा डॉ. राकेश रामटेके (शिशुरोग विशेषज्ञ) शामिल हैं।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित हितग्राहियों से निर्धारित तिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचकर आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की है।

About The Author