महतारी वंदन बना बुधरी माड़वी का संबल

बीजापुर, 25 अगस्त 2026/sns/- राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मविश्वास का नया आधार बन रही है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं गर्भावस्था से लेकर मातृत्व तक अपनी और अपने बच्चों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं। ऐसी ही प्रेरक कहानी कुटरू परियोजना के सेक्टर कुटरू अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ताड़मेर की हितग्राही श्रीमती बुधरी माड़वी, पति श्री सुक्खू माड़वी, उम्र 26 वर्ष की है।

गर्भावस्था और नवजात शिशु की देखभाल का समय हर मां के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान पौष्टिक आहार, दवाइयों और बच्चे की आवश्यक सामग्री की व्यवस्था आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए चुनौती बन सकती है। बुधरी माड़वी के परिवार के लिए भी यह समय कठिन था, लेकिन महतारी वंदन योजना ने उन्हें इस चुनौती से उबरने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।हर माह ₹1000 की सहायता से मिली राहत

महतारी वंदन योजना के तहत बुधरी माड़वी को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस राशि से वह दूध, फल, हरी सब्जियां और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था कर पा रही हैं। बच्चे के जन्म के बाद उसके कपड़े, देखभाल और अन्य छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में भी यह राशि उपयोगी साबित हो रही है। बुधरी माड़वी बताती हैं, गर्भावस्था के दौरान से अब तक मुझे दूध, फल, हरी सब्जी और दवाइयां लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बच्चे के जन्म के बाद उसके कपड़े और देखभाल की जरूरी चीजों के लिए भी यही पैसा काम आ रहा है। हर महीने मिलने वाली ₹1000 की राशि से घर का खर्च संभालने में आसानी होती है। इस योजना से मुझे बहुत आर्थिक सहायता मिल रही है।मां और बच्चे के स्वास्थ्य को मिला सहारा

योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता ने बुधरी को गर्भावस्था के दौरान अपनी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद की। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद नवजात की देखभाल और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था में भी यह राशि सहायक बनी। आज बुधरी माड़वी और उनका बच्चा स्वस्थ हैं। बुधरी की कहानी बताती है कि समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार के लिए बड़ा संबल बन सकती है। महतारी वंदन योजना उनके लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि मातृत्व के महत्वपूर्ण दौर में सहारा, सम्मान और आत्मविश्वास का आधार बनी है। “बहनों की तरक्की, परिवार की शानकृविष्णु भैया का यही अभियान।”

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और परिवार की खुशहाली को बढ़ावा देने की दिशा में यह प्रयास निरंतर आगे बढ़ रहा है।

About The Author