महिला आईटीआई कॉलेज दुर्ग में वित्तीय साक्षरता एवं सायबर जागरूकता शिविर संपन्न
दुर्ग, 25 अगस्त 2026/sns/- महिला आईटीआई कॉलेज दुर्ग में वित्तीय साक्षरता एवं सायबर जागरूकता शिविर विगत 24 अगस्त को किया गया। जिसमें बजट, बचत, निवेश, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट, शेयर मार्केट, एसआईपी, सावधि जमा खाता, केवाईसी, आवर्ती जमा खाता, क्रेडिट स्कोर, विविधिकरण, यूपीआई, जनसुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्दी योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, सायबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, नौकरी फ्रॉड, एपीके फाइल से बचाव, पार्सल डिलीवरी फ्रॉड म्यूल फ्रॉड आदि सभी फ्रॉड एवं उनसे बचाव के बारे में एवं साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। बैंकिंग लोकपाल शिकायत प्रणाली सी.एम.एस. पोर्टल, भारतीय रिजर्व बैंक शिकायत प्रबंधन 14448, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम का उपयोग, डिजिटल बैंकिंग, एजुकेशन लोन, मुद्रा लोन के बारे में जानकारी दिया गया । कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा से श्री गजेंद्र मुदलीयार, श्री लेखराम ध्रुव एफएलसी दुर्ग, सेबी रायपुर से श्री रवि आर्य एवं प्रचार्य गोरख प्रसाद, शिक्षकगण उपस्थित रहें |