राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

अम्बिकापुर, 27 अगस्त 2026/sns/- भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार खास बन गया है। त्योहार से पहले महतारी वंदन योजना 31वीं किस्त की राशि मिलने से महिलाओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पुहपुटरा की रहने वाली कुसुम शुक्ला की समय पर मिली आर्थिक सहायता से रक्षाबंधन की तैयारियां आसान हुई हैं।

कुसुम शुक्ला ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वह राखी और मिठाई खरीदने सहित त्योहार की आवश्यक तैयारियों में कर रही हैं। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से वह अपने भाइयों को राखी बांधने और परिवार के साथ पर्व मनाने को लेकर बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा, महतारी वंदन की राशि रक्षाबंधन से पहले मिलने से मैं बहुत खुश हूं। इस राशि से राखी और मिठाई खरीदकर अपने भाइयों के साथ खुशी से रक्षाबंधन मनाऊंगी। विष्णु भैया को हमारी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”

कुसुम शुक्ला ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार के महत्वपूर्ण अवसरों और त्योहारों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पा रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले राशि मिलना बहनों के लिए खुशी की बात है। कुसुम ने कहा कि “राखी बांधने से पहले पैसा मिल गया है। इससे राखी और मिठाई लेने में मदद मिलेगी। मैं बहुत खुश हूं। दीदी-बहनों की तरफ से विष्णु भैया को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”

कुसुम के लिए योजना की राशि महज आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खुशी है। समय पर मिली राशि से वह अपनी जरूरत के अनुसार त्योहार की खरीदारी कर पा रही हैं। राखी के धागे में स्नेह के साथ आर्थिक संबल का विश्वास भी जुड़ा है। रक्षाबंधन से पहले मिली सहायता ने कुसुम जैसी महिलाओं के लिए त्योहार की खुशियों को और सहज बनाया है।

About The Author