भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार ‘विष्णु भैया’ के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

मुंगेली, 27 अगस्त 2026/sns/- रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस बार यह पर्व ग्राम भरेवा की श्रीमती दीना सिंगरौल के लिए और भी खास बन गया है। रक्षाबंधन के ठीक पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनके घर में त्योहार की खुशियां बढ़ गई हैं। समय पर मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें बिना किसी चिंता के पर्व की तैयारियां करने का संबल दिया है। श्रीमती दीना सिंगरौल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन के ठीक पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से हमें बहुत मदद मिलेगी। इस राशि से अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और त्योहार की जरूरी चीजें खरीद सकेंगे। समय पर राशि मिलने से रक्षाबंधन की खुशी और बढ़ गई है।” उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार की जरूरतों में भी सहयोग कर पा रही हैं। पर्व-त्योहार के अवसर पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता परिवार की खुशियों में एक नया रंग भरती है।
महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। दीना सिंगरौल जैसी महिलाओं के लिए यह सहायता केवल आर्थिक राशि नहीं, बल्कि अपने परिवार और त्योहार की खुशियों में आत्मविश्वास के साथ सहभागी बनने का अवसर है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से जिले की महिलाओं में उत्साह है और वे अपने भाइयों के लिए राखी बांधने की तैयारियों में जुटी हैं। भाई-बहन के स्नेह के इस पर्व पर आर्थिक संबल ने महिलाओं की खुशियों को और मजबूत किया है।

About The Author