जिले में देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ
दुर्ग, 01 सितंबर 2026/sns/- ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अहाता समूह क्रमांक 36 कुगदा कुम्हारी में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) कुगदा कुम्हारी के लिये वर्ष 2026-27 के शेष अवधि हेतु “पहले आओ पहले पाओ” नीति के अंतर्गत ऑनलाईन निविदा के माध्यम से पुनर्व्यवस्थापन किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 04 सितंबर 2026 को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी। आवेदक ऑनलाईन आवेदन https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx पर कर सकते है।