माता बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन 25 सितम्बर तक आमंत्रित

दुर्ग, 01 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीडन के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन 25 सितम्बर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सीलबंद लिफाफे एवं लिफाफे के ऊपर माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 अंकित कर निर्धारित प्रपत्र में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in  पर अवलोकन किया जा सकता है।

About The Author