शासकीय पॉलिटेक्निक मुंगेली और पथरिया में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मुंगेली, 02 सितंबर 2026/sns/-  जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक मुंगेली एवं शासकीय पॉलिटेक्निक पथरिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 03 सितंबर से 06 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। दोनों संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रवेश नियमों एवं मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक मुंगेली एवं पथरिया में सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
 ऑनलाइन पंजीयन, च्वाइस फिलिंग अथवा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर अभ्यर्थी सुविधा केंद्र से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम वर्ष में प्रवेश प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट एवं निर्धारित प्रवेश नियमों के अनुसार किया जाएगा। वहीं द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए आईटीआई, 12वीं (व्यावसायिक/विज्ञान) अथवा समकक्ष अर्हता प्राप्त तथा निर्धारित प्रवेश नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

About The Author