आऊटडोर स्टेडियम में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

कवर्धा, 02 सितंबर 2026/sns/- स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी, खेल प्रशिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी एवं पार्षद श्री अजय ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया तथा स्वस्थ जीवनशैली एवं अनुशासन के लिए खेलों को महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री एम.के. गुप्ता, व्याख्याता श्री राकेश कुमार चन्द्रवंशी, व्यायाम निर्देशक श्री दिनमधुर वर्मा, श्री जितेन्द्र जांगड़े, श्री जेवियर एक्का, श्री जगदीश साहू सहित प्रशिक्षकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा खेल भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री मोहम्मद गनी, श्री शैलेन्द्र वर्मा, श्री अनिल चन्द्रवंशी, श्री राजा जोशी एवं श्रीमती संगीता साहू सहित अन्य प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author