शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव 7 सितंबर को जिले के प्रवास पर

मोहला, 7 सितंबर 2026/sns/- स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव 7 सितंबर सोमवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री श्री यादव पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मानपुर में आयोजित दैनिक भास्कर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात शिक्षा मंत्री श्री यादव शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। मोहला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेंगे।

About The Author