विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में पंजीकरण 30 सितंबर तक प्रधानमंत्री से भेंट और सीधे संवाद का मिलेगा अवसर

बलौदाबाजार,7 सितम्बर 2026/sns/- राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2027 के अवसर पर होने वाले विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के पहले चरण की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे पंजीयन 30 सितम्बर 2026 तक करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता मे 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अंतिम चरण में प्रधानमंत्री से भेंट और संवाद का अवसर मिलेगा। इसमें शामिल होने के लिए युवाओं को माॅय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। ऑनलाइन आयोजन होने से देशभर के युवा आसानी से शामिल हो सकते हैं। युवाओं को अपनी जानकारी, विचार और नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रतियोगिता देती है। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतिम चरण में पहुंचने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री से भेंट और सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। युवाओं के लिए यह अनुभव नेतृत्व क्षमता को निखारने और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
चरणबद्ध प्रक्रिया-पहले चरण मे देश भर मे ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता होगा जिसमें प्रतिभागी ऑनलाइन भाग लेंगे। प्रथम चरण मे सफल प्रतिभागी द्वितीय चरण ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। तीसरा चरण व्यक्तिगत होगा जिसमें द्वितीय चरण मे सफल 50 प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग लेंगे एवं चतुर्थ चरण मे तीसरे चरण मे सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इस प्रतियोगिता मे अधिक अधिक सहभागिता हेतु जिले के युवाओं को समय पर पंजीयन कराने का आह्वान किया हैं। इसके साथ ही खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय करने के भी निर्देश दिये है।

About The Author