जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम ने मिट्टी के दीप बांटकर दिया जनभागीदारी का संदेश

सुकमा, 15 सितम्बर 2026/sns/-जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम सहित जनप्रतिनिधियों ने आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त करने की अपील की है।
इसी कड़ी में श्री मरकाम ने छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को मिट्टी के दिए बांटकर आशीर्वाद का दिया जलने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के निरंतर सेवाभाव के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की जाएगी। श्री मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी अवसर है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार अपने घर, प्रतिष्ठान अथवा आसपास के सार्वजनिक स्थल पर एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दें तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त करें। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और आत्मीय शुभकामना का सामूहिक भाव अभिव्यक्त करने की अपील की गई।

About The Author