सखी निवास योजना के 05 रिक्त पदों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

अम्बिकापुर, 16 सितम्बर 2026/ sns/-   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित सखी निवास योजना के लिए सेवाप्रदाता के 05 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सखी निवास योजना के संचालन के लिए प्रबंधक के 01, वार्डन के 01 तथा केयर टेकर के 03 पद सहित कुल 05 रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं दावा-आपत्ति निराकरण के बाद पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। अभ्यर्थी पात्र एवं अपात्र सूची का अवलोकन सरगुजा जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in ⁠ तथा महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के सूचना पटल पर कर सकते हैं। जारी सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को वरीयता क्रम के आधार पर 1रू5 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि एवं समय की सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को पृथक से दी जाएगी।

About The Author