मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

बीजापुर, 19 सितम्बर 2026/sns/- जिले के युवाओं को सेंट्रल लाईब्रेरी बीजापुर में डेस्कटॉप पब्लिशिंग (कम्प्यूटर) का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिले के इच्छुक युवा जो कम से कम 10वीं कक्षा उर्त्तीण हैं तथा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के भीतर है। वे 21 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण बीजापुर कक्ष क्रमांक डी-19 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय बीजापुर में संपर्क कर सकते हैं। एवं मो. नम्बर 9301792157 एवं 6264442626 में संपर्क कर अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाईल नम्बर, पता, कोर्स का नाम एवं शैक्षणिक योग्यता लिख कर व्हाट्सएप या एसएमएस द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण लगभग 05 माह का है तथा पूर्णतः निःशुल्क है। प्रशिक्षण में सैद्धांतिक के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

About The Author