स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत जनजागरूकता रथ को कलेक्टर एवं सीईओ ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

अम्बिकापुर, 21 सितम्बर 2026/sns/- स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार सह जनजागरूकता रथ रवाना किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट परिसर से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनजागरूकता रथ जिले के विभिन्न जनपद एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पहुंचकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लोगों को जागरूक करेगा। रथ जिले की 130 चिन्हांकित एवं लक्षित ग्राम पंचायतों के प्रमुख स्थलों और हाट-बाजारों में पहुंचेगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनपद एवं ग्राम पंचायत अमले को निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर जनजागरूकता रथ पहुंचे, वहां अधिक से अधिक ग्रामीणों एवं जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इन स्थलों पर स्वच्छता संवाद, स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छाग्रह जैसी गतिविधियां आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।

इन तिथियों में इन क्षेत्रों में पहुंचेगा जन जागरूकता रथ-

लुण्ड्रा जनपद पंचायत- 21 एवं 22 सितम्बर
सुमेरपुर, लमगांव, ककनी, धौरपुर, सहनपुर, करौली, उदारी, रघुनाथपुर, असकला, बरगीडीह, लुण्ड्रा, राता, बुलगा, कोयलारी, बटवाही, करौंधा, डउगांव, डकई, डहौली, झेराडीह एवं पड़ौली।

बतौली जनपद पंचायत- 23 एवं 24 सितम्बर
 सुआरपारा, बटईकेला, बतौली, मंगारी, घुटरापारा, कुनकुरी, महेशपुर, बालमपुर, सेदम, मांजा, बोदा, सरमना एवं खड़धोवा।

सीतापुर जनपद पंचायत -25 एवं 26 सितम्बर
 खड़ादोरना, गुतुरमा, बनेया, भूसू, सूर, केरजू, प्रतापगढ़, सोनतरइ, ललितपुर, भवराडांड एवं आमाटोली।

मैनपाट जनपद पंचायत -27 एवं 28 सितम्बर
 बिसरपानी, लुरैना, कुनिया, केसरा, रोपाखार, चैनपुर, नर्मदापुर, कोटछाल, जामकानी, सरभंजा, बन्दाना, कोट, असगवां, डांगबुड़ा, कतकालो, खड़गांव एवं पीड़िया।

उदयपुर जनपद पंचायत- 29 एवं 30 सितम्बर
 पुटा, देवीटिकरा, महेशपुर, कलचा, केदमा, उदयपुर, दावा, पण्डरीपानी, डाड़गांव, साल्ही, परसा, करौन्दी, तोलगा, रिखी, खोधला, खोडरी एवं पलका।

लखनपुर जनपद पंचायत-1 एवं 2 अक्टूबर
 कुवंरपुर, गुमगराकला, तराजू, लहपटरा, पुहपुटरा, रेम्हला, अमलभिट्टी, खुटिया, निम्हा, मुटकी, पोतका, लैंगा, कोरजा, गुमगराखुर्द, जमगला, लोसगी, कुसु, केंवरा सिंगिटाना, अमगसी, बंधा, बिनकरा, चैड़ेया, लटोरी, परसोड़ीकला एवं रजपुरीकला।

अम्बिकापुर जनपद पंचायत – 3, 4 एवं 5 अक्टूबर
 कुनियाकला, लिबरा, मेण्ड्राखुर्द, छिन्दकालो, सकालो, नवापाराकला, सरगवां, परसा, असोला, रजपुरीखुर्द, डिगमा, केशवपुर, मेण्ड्राकला, भिट्ठीकला, सखौली, नवानगर, दरिमा, बड़ादमाली, अजिरमा, कुल्हाड़ी, चठीरमा, कंठी, करम्हा एवं खलिबा।

About The Author