रोजगार मेले में 36 युवाओं का अंतिम चयन, 95 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

मुंगेली, 23 सितंबर 2026/sns/- बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न रोजगार अवसरों के लिए अपनी योग्यता एवं कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। रोजगार मेले में 04 नियोजक शामिल हुए, जिन्होंने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल 140 रिक्त पद उपलब्ध कराए। रोजगार की तलाश में 176 युवक-युवतियां रोजगार मेले में पहुंचे। नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता, कौशल एवं पात्रता के आधार पर आयोजित चयन प्रक्रिया में 95 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 36 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

About The Author