अस्थायी प्रशिक्षक के लिए आवेदन 28 सितंबर तक

रायगढ़, 23 सितम्बर 2026/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी रायगढ़ अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस पाठ्यक्रम में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पूर्णतः अस्थायी प्रशिक्षक का इम्पैनल किया जाना है। इसके लिए इच्छुक एवं योग्य आवेदक 28 सितंबर तक अपना आवेदन सीधे जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कार्यालय में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक की आवश्यक योग्यता, अनुभव एवं प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। सीआईटीएस प्रमाणित (इलेक्ट्रीशियन) अथवा टीओटी (एसएससी) (इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस) प्रमाण पत्रधारी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

About The Author