अंशकालीन सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन अब 30 सितंबर तक

रायगढ़, 23 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मेकेनिकल इंजीनियरिंग एवं ऑटोमोबाइल विभाग में एक अंशकालीन सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पदों की संख्या आवश्यकता के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। अंशकालीन सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति पूर्व निर्धारित शर्तों एवं मापदंडों के अनुसार की जाएगी।

About The Author