आयुर्वेद दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2026/sns/- 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली राजनांदगांव में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पोषण आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण आहार प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं नागरिकों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 11वें आयुर्वेद दिवस की थीम स्वस्थ दिनचर्या एवं स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद के अनुरूप नागरिकों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा आयुर्वेद के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री शिव वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

About The Author