सेवा संकल्प अभियान
राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रानीगंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढारा के प्रतिनिधि, प्रबंध समिति रानीगंज, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। सभी ने पौधरोपण गतिविधि में सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।