प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ अश्वन के पक्के घर का सपना

मोहला, 23 सितंबर 2026/sns/- मोहला विकासखंड के ग्राम चमाराटोला निवासी श्री अशवन कुमार के परिवार के लिए पक्का घर केवल एक मकान नहीं, बल्कि वर्षों से देखे जा रहे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के सपने का साकार रूप है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक पहुंचाने के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप उनके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ प्राप्त हुआ। लंबे समय से श्री अशवन कुमार का परिवार अपने स्वयं के सुरक्षित और पक्के घर की उम्मीद संजोए हुए था। सीमित संसाधनों के कारण पक्का आवास बनाना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से मिली सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी। आवास निर्माण पूर्ण होने के साथ ही परिवार का वर्षों पुराना सपना हकीकत में बदल गया। आज श्री अशवन कुमार का परिवार अपने नए पक्के आशियाने में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है। मजबूत छत ने परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा देने के साथ-साथ स्थायित्व और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दी है। नए घर के पूर्ण होने से परिवार में खुशी का माहौल है। श्री अशवन कुमार बताते हैं कि “पक्का घर हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वर्षों से अपने घर का सपना देखा था। शासन की योजना से मिली सहायता के कारण आज यह सपना पूरा हुआ है। अब हमारा परिवार सुरक्षित और निश्चिंत होकर अपने घर में रह रहा है।” सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सुशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। गरीब एवं वंचित परिवारों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाना तथा विकास की मुख्यधारा से जोड़ना इसी जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  • सुशासन से जनकल्याण तक, अशवन ने जताया आभार

श्री अशवन कुमार के परिवार की यह कहानी इस बात को दर्शाती है कि जब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है, तो योजनाएं केवल सहायता तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि लोगों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व, सम्मान और आत्मविश्वास लेकर आती हैं। पक्का आवास मिलने पर श्री अशवन कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की सहायता से उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। अब उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित, सम्मानजनक और सुखद जीवन जी रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ अश्वन के पक्के घर का सपना

About The Author