84 आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास हेतु 2 करोड़ 81 लाख रुपये की स्वीकृति

बीजापुर, 25 सितम्बर 2026/sns/- जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति के तहत 84 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 2 करोड़ 81 लाख रुपये के आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति प्रदान की है।
पुनर्वास नीति के तहत स्वीकृत प्रोत्साहन राशि संबंधित आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में तीन वर्ष की सावधि जमा (एफडी) के रूप में जमा की जाएगी। निर्धारित अवधि पूर्ण होने पर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित आत्मसमर्पित नक्सलियों के आचरण को संतोषजनक प्रमाणित किए जाने के बाद ही उन्हें उक्त राशि आहरित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

About The Author