सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं दीक्षांश देहारी को मिला निवास प्रमाण
बीजापुर, 25 सितम्बर 2026/sns/- जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा संचालित सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होने से लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है।
इसी क्रम में बीजापुर निवासी दीक्षांश देहारी को निवास प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। आवेदक राकेश देहारी द्वारा प्रस्तुत आवेदन के तहत आवेदन क्रमांक 0707012618007220 पर प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने में सेवा सेतु मैनेजर श्री शेक गुल मोहम्मद की भूमिका रही। सेवा सेतु के माध्यम से प्रक्रिया सरल एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी होने से हितग्राही को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हुई।
जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल के तहत सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से निवास, आय, जाति, विवाह पंजीयन एवं अन्य आवश्यक शासकीय सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे नागरिकों का समय बचने के साथ ही शासकीय सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक सरल, सहज एवं सुविधाजनक बन रही हैं।