नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में प्रवेश का मौका, पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी
सुकमा, 30 अक्टुबर 2026/sns/- नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, विद्यार्थियों को मिला सुनहरा मौका जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (स्म्ैज्) के जरिए होने वाले दाखिले की ऑनलाइन पंजीकरण तिथि में विस्तार कर दिया है। जिन पात्र छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया था, वे अब इस बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर संबंधित विभागों को प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभाशाली बच्चों तक यह सूचना पहुँचाना है, ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी इस अवसर से वंचित न रहे। पात्र छात्र अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर यथाशीघ्र अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।