प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी संगीता का संबल
सुकमा, 30 अक्टुबर 2026/sns/- “सेवा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद माताओं और बच्चों के पोषण एवं बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। सुकमा निवासी संगीता द्वारी ने बताया कि योजना के तहत उन्हें पहले बच्चे के रूप में बेटे के जन्म पर 5,000रू तथा दूसरे बच्चे के रूप में बेटी के जन्म पर 6,000रू की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग परिवार के खान-पान और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में किया तथा कुछ राशि बचाकर रखी है, ताकि आगे चलकर बच्चों की पढ़ाई में इसका उपयोग किया जा सके।
संगीता द्वारी ने योजना से मिली आर्थिक सहायता को परिवार के लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं माताओं को आर्थिक संबल देने के साथ बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा के लिए बेहतर आधार तैयार कर रही हैं। योजना से मिले सहयोग ने उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद की है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत की प्रेरणा भी दी है।