“वीबी जी रामजी योजना“ बनी वरदान

सुकमा, 03 अक्टुबर 2026/sns/- जिले के कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे छिंदगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकावाड़ा में शासन की जनकल्याणकारी नीतियां विकास का नया सवेरा लेकर आई हैं। जनजातीय बाहुल्य इस क्षेत्र में वनोपज पर निर्भर ग्रामीणों को आजीविका के मजबूत साधन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में गांव की निवासी गंगी (पति बुधरा) को पारंपरिक आजीविका को संबल देने के उद्देश्य से श्वीबी जी रामजी योजनाश् के तहत 1.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। बरसात में पक्के शेड के अभाव में पशुहानि का सामना कर रही गंगी की समस्या का प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और अगस्त 2026 में आधुनिक पक्का बकरी शेड तैयार कर उन्हें सौंपा गया।
  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से प्रशासनिक सहयोग मिलते ही गंगी की मेहनत रंग लाई और उनका जीवन पूरी तरह बदल गया। सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण मिलने से पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और गंगी ने 10 बकरियां बेचकर 1,20,000 रुपये की सीधी अतिरिक्त आमदनी अर्जित की। इस पहल ने न केवल उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया, बल्कि खेती के साथ-साथ एक स्थायी और भरोसेमंद आय का मजबूत जरिया भी स्थापित कर दिया। प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध क्रियान्वयन के चलते एक ग्रामीण महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की सशक्त पहचान बनकर उभरी हैं।
   गंगी की इस उल्लेखनीय सफलता ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। प्रशासन के इस सफल प्रयास से प्रेरित होकर अब गांव के अन्य ग्रामीण भी “वी.बी.जी. राम जी योजना“ से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और बकरी शेड निर्माण के लिए आवेदन कर रहे हैं। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की जिला प्रशासन की यह प्रतिबद्धता बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्थायी खुशहाली का नया आधार साबित हो रही है।

About The Author