जंजगिरी में 35 महिलाओं को ग्रामीण राजमिस्त्री का दिया गया प्रशिक्षण-प्रधानमंत्री आवास निर्माण में राजमिस्त्री के रूप में देंगी सहयोग

दुर्ग, 05 अक्टूबर 2026/sns/- ग्राम पंचायत जंजगिरी में 35 महिलाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर सुश्री सरिता रात्रे द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में महिलाओं को राजमिस्त्री कार्य से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास निर्माण में राजमिस्त्री के रूप में सहयोग करेंगी। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित राजमिस्त्री उपलब्ध होंगे और आवास निर्माण कार्य में गति एवं गुणवत्ता लाने में मदद मिलेगी। वहीं, महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं आय के नए अवसर मिलेंगे और वे अपने कौशल का उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार ग्रामीण महिलाओं को रोजगारोन्मुख कौशल से जोड़ा जा रहा है, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलेंगे और वे गांव के विकास कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं की सेवाओं का लाभ प्रधानमंत्री आवास निर्माण में ग्रामीण परिवारों को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर राजमिस्त्री उपलब्ध होने से आवास निर्माण में सुविधा होगी तथा महिलाओं को कौशल के साथ रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा। इस प्रशिक्षण से महिला कौशल विकास और प्रधानमंत्री आवास निर्माण दोनों क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। महिलाओं को जहां रोजगार और आय के नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं ग्रामीण परिवारों को अपने गांव में ही प्रशिक्षित राजमिस्त्री की सुविधा मिलेगी। इससे प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण को गति देने के साथ गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण में भी सहयोग मिलेगा।

About The Author