सेवा प्रदाताओं के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 07 अक्टूबर 2026/sns/- भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति अम्ब्रेला योजना संचालित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति अम्ब्रेला योजना के अंतर्गत संबल एवं समर्थ उपयोजनाएं संचालित हैं। संबल उपयोजना के अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बलौदा के दैनिक कार्यों के संचालन एवं संबंधित कार्यवाहियों के लिए सेवा प्रदाताओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड के 02 अनारक्षित पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 06 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़), पिन-495668 के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।