मिशन वात्सल्य के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के संविदा पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 07 अक्टूबर 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित मिशन वात्सल्य योजना के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संचालन हेतु जिला स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट में चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के 01 स्वीकृत संविदा पद पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि उक्त पद पर एकमुश्त संविदा वेतन के आधार पर भर्ती की जाएगी। पात्र आवेदक अपना आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से 23 अक्टूबर 2026 को सायं 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के पते पर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।