आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा, 07 अक्टूबर 2026/sns/-कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा के कारण मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
जिले के तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम महुदा (ब) निवासी श्री रामभरोस पटेल, श्री तुलसी राम एवं श्री नरेश कुमार खैरवार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिसों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें श्री रामभरोस पटेल की पत्नी श्रीमती अंजू पटेल, श्री तुलसी राम की पत्नी श्रीमती दुलार बाई एवं श्री नरेश कुमार खैरवार के पिता श्री रामू खैरवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

About The Author