पीएम-आशा योजना के अंतर्गत जिले में नए उपार्जन केन्द्र प्रस्तावित

बलौदाबाजार, 9 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में पीएम-आशा योजना अन्तर्गत अरहर, चना, मसूर और सरसों खरीदी हेतु जिले के 5 विकासखंडों में 31 समितियों को खरीदी केन्द्र बनाए जाने हेतु प्रस्तावित है। किसानों की सुविधा के लिए जिले के सभी विकासखंडों की सहकारी समितियों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा योजना) के तहत जिले में अरहर, चना, मसूर और सरसों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों को स्थानीय स्तर पर विक्रय की सुविधा देने के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों के अंतर्गत 26 नए उपार्जन केंद्रों (समितियों) को खोलने का विस्तृत प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए प्रेषित किया गया है। जिले में पूर्व से 5 उपार्जन केंद्र स्वीकृत हैं, जिन्हें मिलाकर अब जिले में दलहन-तिलहन खरीदी के लिए कुल केंद्रों की संख्या 31 हो जाएगी। पीएम-आशा योजना का विषय और मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पी.एम.आशा) केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के अन्नदाताओं की आय को सुरक्षित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। जानकारी के अनुसारइ विकासखंड पलारी में अमेरा, पलारी, वटगन, जर्वे, रोहांसी एवं देवसुन्द्रा समिति। विकासखंड कसडोल में कसडोल, बया, मुढ़ीपार, गोलाझर, नरधा एवं आमोदी समिति। विकासखंड सिमगा में सिमगा, विश्रामपुर, सुहेला, भटभेरा, डोंगरिया, दामाखेड़ा एवं जंगड़ा समिति। विकासखंड भाटापारा में धुर्राबांधा, देवरी, निपनिया एवं धनेली समिति। विकासखंड बलौदाबाजार में बलौदाबाजार, देवरी, लवन, अर्जुनी, अहिल्दा, सेमराडीह एवं डमरू समिति। शासन स्तर से इस सूची को जल्द ही अंतिम स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति प्राप्त होते ही सभी 31 केंद्रों पर भौतिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर उपार्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

About The Author