पंजीकृत श्रमिकों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में लग रहा ई-केवाईसी शिविर

मुंगेली, 12 अक्टूबर 2026/sns/- पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों की सुविधा के लिए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ई-केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन रिकॉर्ड का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से मिलान कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा, ताकि श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें परेशानी न हो। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले श्रमिकों के पंजीयन विवरण का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के अनुसार सत्यापन किया जाएगा। यदि आधार कार्ड और श्रम पंजीयन रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि या लिंग संबंधी जानकारी में अंतर पाया जाता है, तो संबंधित श्रमिक को विवरण में आवश्यक सुधार कराना होगा। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।
श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंगेली, लोरमी और पथरिया विकासखंड की ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा वीएलई (सीएससी संचालक) उपस्थित रहेंगे और श्रमिकों को सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे। मुंगेली विकासखंड में 13 अक्टूबर को उमरिया, चंदली लोरमी, गोइन्द्री पथरिया, 14 एवं 15 अक्टूबर को चारभाठा मुंगेेली, झझपुरीकला लोरमी, गोइंद्रा पथरिया, 16 एवं 17 अक्टूबर को झूलना मुंगेली, सारिसताल लोरमी, जोता पथरिया, 21 अक्टूबर को खुजहा मुंगेली, घानाघाट लोरमी, सांवा पथरिया, 22 एवं 23 अक्टूबर को रींवापार मुंगेली, धनियाडोली लोरमी, टेंगनागढ़ पथरिया, 26 एवं 27 अक्टूबर को खुर्सी, अमलडीही लोरमी, कंचनपुर पथरिया तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को मुढ़िया मुंगेली, तेलीखाम्ही लोरमी और टोनहीचुआ पथरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

About The Author