छूटे हुए किसानों का पीव्ही एप्प मे सत्यापन शीघ्र कराएं -कलेक्टर

बलौदाबाजार, 13 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को.समय सीमा की बैठक मे विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत पीव्ही एप मे सत्यापन के लिये शेष रकबो का शीघ्र सत्यापन पूरा करने तथा इसके लिये आवश्यक समन्वयक हेतु कृषि विभाग के एसएडीओ एवं आरएईओ को निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य मे धान बिक्री के लिये किसान का पी व्ही एप मे सत्यापन जरुरी है। पिछले वर्ष जिन किसानों ने धान विक्रय किया था उनका सत्यापन नहीं छूटना चाहिए तथा जो इस बार पंजीयन कराए हैं उनका भी सत्यापन कराएं. उन्होंने सत्यापन कार्य के लिये किसान मित्रो का भी सहयोग लेने कहा। इसके साथ ही किसी आरएईओ द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की भीं चेतावनी दी। उन्होंने अगले माह के 15 नवम्बर से प्रस्तावित समर्थन मूल्य मे धान खरीदी तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार 15 नये उपार्जन केन्द्र बने है। सभी उपार्जन केंद्रों मे धान खरीदी से समाबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लिया जाए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों मे राशि जारी होने के बाद भी अप्रारम्भ आवासों को जल्द शुरू कराने एवं छत लेवल वाले आवासो को पूर्ण कराने कहा। उन्होंने वीबी -जी राम जी योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों मे अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार दिलाने के भी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने सुपोषित बचपन अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र के गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को सुपोषण लड्डू वितरण,मेडिकल जांच एवं एनआरसी भर्ती की समीक्षा करते हुए बच्चों का पुनः मेडिकल जांच,उपचार व दवाई उपलब्ध कराने कहा।इस दौरान राजस्व प्रकरण, एनएच चौडीकरण, स्वामित्व योजना, ए ऑफिस, समय सीमा के आवेदन, सीएम हेल्पलाइन, सीपी ग्राम्स आदि की समीक्षा की गई।

बैठक मे सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर सहित एसडीएम जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author