मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से शीतल की शिक्षा को मिला संबल

कोरबा, 13 अक्टूबर 2026/sns/-
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दर्री नगर जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्रगति नगर निवासी श्रीमती प्रमिला निर्मलकर की पुत्री सुश्री शीतल को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।
श्रीमती निर्मलकर ने बताया कि उनकी बेटी आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे बेटी की पढ़ाई से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगी। इस आर्थिक सहायता से बेटी की शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और परिवार को भी आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग कर रही है। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की जनकल्याणकारी पहल को साकार कर रहा है।

About The Author