एकलव्य विद्यालय शिवपुर-बतौली में PGT अर्थशास्त्र के अतिथि शिक्षक पद पर भर्ती

अम्बिकापुर, 15 अक्टूबर 2026/sns/-   एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शिवपुर-बतौली, जिला सरगुजा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए PGT अर्थशास्त्र के अतिथि शिक्षक पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना बायोडाटा एवं शैक्षणिक दस्तावेज ई-मेल girlseklavyabatuli54@gmail.com पर भेज सकते हैं।
पद के लिए अर्थशास्त्र में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि (एम.ए.) एवं बी.एड. अनिवार्य है। वॉक-इन-इंटरव्यू 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र, स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7340641335 एवं 7080367975 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author