कलेक्टर ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियो के साथ की बैठक
बलौदाबाजार, 23 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियो के साथ बैठक की। बैठक मे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई एवं मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत नये मतदान केंद्रों के प्रस्ताव के सम्बन्ध मे चर्चा की गई।
बैठक मे बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के संदर्भ में छत्तीसगढ़ मे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।इस पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाये छूटे हुए पात्र नागरिकों,युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम अंतर्गत 17 प्लस आयु के युवाओ का सर्वे, कॉलेज मे जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर का आयोजन किया जा रहा है।बीएलओ घर -घर जाकर पूछ रहे हैं कि कोई नाम छूटा तो नहीं है, छूटने पर तत्काल फॉर्म 6 भरवाया जा रहा है. इस बार फॉर्म 6 के साथ घोषणा पात्र नहीं है औऱ सरलीकरण भी किया गया है।
पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण व पुनर्गठन,12 नवंबर 2026 तक़ प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन,12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने,28 दिसंबर 2026 तक दावों और आपत्तियों का निराकरण एवं 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होग़ा।
1जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं के अलावा, वर्ष 2027 की आगामी तीन अर्हता तिथियों 1 अप्रैल,1जुलाई एवं 1 अक्टूबरको पात्र होने वाले नागरिक भी अग्रिम आवेदन जमा कर सकते हैं।नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा।नागरिक मतदाता सेवा पोर्टल (voters.eci.gov.in) अथवा ECINET मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
*मतदान केंद्रों का पुनर्गठन*- प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक नहीं रखी जाएगी। साथ ही, मतदान केंद्र मतदाताओं के निवास से 2 किलोमीटर के दायरे में तथा भू-तल पर स्थित होना अनिवार्य किया गया है।
बैठक मे भारतीय जनता पार्टी से नरेश केशरवानी,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, गणेश शंकर साहु,आम आदमी पार्टी से भुवनेश्वर सिंह डहरिया,जगन्नाथ महिलांग, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुशील बंजारे,उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी उपस्थित रहे।