विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय रोग से पीड़ित 70 बच्चों का किया फइनल स्क्रीनिंग

बलौदाबाजार, 21 अक्टूबर 2026/sns/-राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने इस दौरान शिविर मे पहुंचे बच्चों एवं उनके अभिभावकों से बातचीत करते हुए हालचाल जाना औऱ बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाया। उन्होंने बच्चों के अभिभावको से बच्चे की बीमारी के सम्बन्ध मे चिरायु टीम द्वारा की गई मदद की भीं जानकारी ली। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि चिरायु योजना अंतर्गत शासन के द्वारा बच्चों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।कलेक्टर ने विशेषज्ञ चिकित्सको से कहा कि स्क्रीनिंग मे सबसे छोटे बच्चों एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पहले उपचार की व्यवस्था करें। उन्होंने चिरायु टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले मे निरंतर सर्वे जारी रखे औऱ पीड़ित बच्चे चिहांकित करें,कोई भी चिहांकित बच्चा ईलाज से वंचित न रहे।कलेक्टर श्री शर्मा ने इस दौरान शिशु रोग, सोनोग्राफी क़क्ष,आंख, कान,गला क़क्ष का निरीक्षण किया औऱ जरुरी निर्देश दिये।

शिविर में चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित किए गए जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 70 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं फाइनल स्क्रीनिंग एमएमआई नारायणा अस्पताल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के सहयोग से की गई।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी,सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा,डीपीएम सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author