नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका
मुंगेली, 23 अक्टूबर 2026/sns/- नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर प्रदान किया है। ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। अब आवेदन प्रक्रिया में हुई गलतियों को सुधारने के लिए 25 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई त्रुटि की है। कक्षा 09वीं के विद्यार्थी https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9/EditChilderndetailsIX/EditLogin वेबसाइट पर त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इसी तरह कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11/EditChilderndetailsXI/EditLogin वेबसाइट निर्धारित की गई है।