सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराए
कवर्धा 23 अक्टूबर 2026/sns/- जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत जीरामजी योजना के द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराये। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय पर कार्य पूरा करे एवं मजदूरी भुगतान में विलंब न हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती तुलीका प्रजापति द्वारा सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारियों को दिये गये। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाएं सभी पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे यह सुनिश्चित करें। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने, कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने पर एवं अनियमितता की शिकायत पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सभी ग्राम पंचायतों में श्रम मूलक कार्यों की स्वीकृति, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य, आजीविका डबरी, तालाब एवं डबरी गहरीकरण, सैण्ड फिल्टर बोरवेल रिर्चाज पीट सहित अन्य कार्याे की कार्यवार समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल भी उपस्थित रहें।
प्रधानमंत्री जनमन आवास अंतर्गत पूर्णता हेतु शेष 3493 आवास को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश मैदानी कर्मचारियों को दिये गये। निर्माण अवस्था अनुसार हितग्राहियों को राशि जारी करने कहा गया।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सभी कार्यों को प्रारंभ कराते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिये गये। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन हेतु चयनित 62 ग्राम पंचायतों में यूजर चार्ज, कचरा कलेेक्शन एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने फिकल स्लूज ट्रिटमेंट प्लांट यूनिट, प्लास्टिक अपशिष्ठ प्रबंधन यूनिट, सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं व्यक्तिगत परिवारिक शौचालय की कार्यवार समीक्षा की गई। क्रेडा विभाग के द्वारा निर्मित किये जाने वाले बायोगैस प्लांट की कार्यवार समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्य को 31 मार्च 2027 के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की जानकारी देते हुए सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक 47648 लखपति दीदी बनाई गई है जिनकी सालाना आय 1 लाख रूपये से अधिक है। विशेष परियोजना के तहत चार चिरौंजी प्रसंस्करण इकाई, 56 गांव के तालाबों में मछली पालन एवं ग्रोथ सेन्टर समूह उत्पादकों के पैकेजींग, ब्राडिंग एवं मार्केटींग कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति समय सीमा में कि जाए। समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कवर्धा, सभी सीईओ जनपद पंचायत, सभी अनुविभागीय अधिकारी यांत्रिकी सेवा, सभी कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक एवं जिला पंचायत के सभी शाखा प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।